छत्तीसगढ़

CG – पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने के परिणाम स्वरूप ,पुलिस मुख्यालय द्वारा क्रम-से-पूर्व पदोन्नति प्रदान किये गए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्टार/फित्ती लगाकर सम्मानित किया गया…

जगदलपुर। आज दिनांक 24/6/2025 को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा,पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने के परिणाम स्वरूप ,पुलिस मुख्यालय द्वारा क्रम-से-पूर्व पदोन्नति प्रदान किये गए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्टार/फित्ती लगाकर सम्मानित किया गया।

जिला नारायणपुर के गोबेल एवं रेखावाया में पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में साहस का परिचय देने वाले बस्तर जिले के डीआरजी के जवान जिसमें आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त वाले धर्मेंद्र कुमार एवं चेतन यादव को रिबन लगाकर एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले श्री नवीन नेताम, धनसाय कश्यप, कन्हाई कश्यप एवं शेख चंद बघेल शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा पदोन्नत होने पर बधाई देने के साथ ही नए ज़िम्मेदारी को और अधिक मनोयोग एवं ऊर्जा के साथ अनुशासित रहकर निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button