Asha Bhosle Death : दिग्गज सिंगर आशा भोसले,का निधन, चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में थीं भर्ती….

डेस्क : मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है.
आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
भारतीय संगीत जगत की एक बड़ी हस्ती के रूप में उनका नाम शुमार था और प्लेबैक सिंगर के रूप में उन्होंने कई यादगार गाने दिए.
शरीर चला जाता है, लेकिन कुछ आवाज़ें हवा में ठहरी रह जाती हैं, दूर तक, देर तक, कभी-कभी हमेशा के लिए. ‘नया दौर’ से ‘तीसरी मंज़िल’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से ‘उमराव जान’ और ‘इजाज़त’ से होते हुए ‘रंगीला’ तक… वक़्त बदला, मंज़र बदले, पीढ़ियां बदलीं, पर्दे पर नायिकाएं बदलीं, पर आशा भोसले की आवाज़ हमेशा जवान रही.
लेकिन उनकी आवाज़ की शोखियों और चुलबुले गीतों के ज़िक्र में अक्सर उनके लंबे और कठिन संघर्ष की बात कम होती है.
सच तो यह है कि अपनी विलक्षण प्रतिभा के बावजूद, आशा भोसले को ‘नंबर दो’ के पायदान से ही संतोष करना पड़ा, क्योंकि हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में ‘नंबर एक’ पर उनकी अपनी ही महान और दिग्गज बड़ी बहन, लता मंगेशकर थीं.
हिंदी प्लेबैक सिंगिंग के क्षितिज पर जब लता नाम के सूरज की चमक के आगे अपनी एक अलग लौ जलाना आशा की ज़िद थी.



