छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

Assembly Election 2026 : पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,जानिए वोटिंग और रिजल्ट की तारीख…

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन पाचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 15 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

किस राज्य में कब और कितने फेज में होगा चुनाव ?

पश्चिम बंगाल- दो चरण में चुनाव, 23 अप्रैल 2026 और 29 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

तमिलनाडू- सिंगल फेज, 23 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

केरल- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

असम- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

पुडुचेरी- सिंगल फेज, 9 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 को नतीजे

कौन से राज्य में कितने सीटों पर होगा चुनाव ?

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, तमिलनाडू में 234 सीटों , केरल 140 सीटों, असम 126 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव होगा। इन पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।

कब खत्म हो रहा विधानसभाओं का कार्यकाल ?

असम- 20 मई 2026

केरल- 23 मई 2026

तमिलनाडू- 10 मई 2026

पश्चिम बंगाल- 7 मई 2026

पुडुचेरी- 15 जून 2026

Related Articles

Back to top button