राशिफल: इस राशि वाले सोच-समझकर दें उधार.... इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा मंगलवार.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...... 


 

नयाभारत 7 सितम्बर2021। आज दिन मंगलवार है। देखें आज का राशिफल...

 

 

    आज का राशिफल

 

6sxrgo

 

 

मंगलवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। मंगलवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 6.20 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इन दोनों शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

 

 

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वह आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसे मेहनत करके पूरा करना है।

 

 

 

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज घर में रंगाई व पुताई का कार्य भी करा सकते हैं। यदि आपकी समस्या है, तो आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त होगी।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल कती है, जिससे प्रसन्न होकर परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योकि आज वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की कोशिश कर सकते है। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

 

 

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सरकार सकती है। यदि किसी को कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

 

 

 

 

 

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा।  विद्यार्थियों को अपना करियर और बेहतर बनाने के लिए मौके मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

 

 

 

 

 

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथआपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धनलाभ कराने वाला होगा।

 

 

 

तुला राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करेंगे।

 

 

 

 

 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा।आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लवमेटस को उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

 

 

 

 

 

धनु राशि

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार मिलेगा। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आयेगी।

 

 


 

 

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप आपके काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा। शौक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

 

 


 

 

कुंभ राशि

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ नया सिखाने का मौका मिलेगा।

 

 

 

 

मीन राशि

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा।  इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....