छत्तीसगढ़

CG – BSP माइंस में हमला, 11 कर्मचारी घायल, अस्पताल में इलाज जारी…..

बालोद। दल्ली राजहरा बीएसपी माइंस में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। ड्यूटी पर पहुंचे कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट की खदान में जनरल शिफ्ट के कर्मचारी आज सुबह जैसे ही माइंस गेट के पास पहुंचे। मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में 11 कमर्चारी घायल हुए हैं।

सभी घायल कर्मचारियों को दल्ली राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button