छत्तीसगढ़

CG – छुट्टियों पर बैन : अधिकारी-कर्मचारियों की अवकाश पर लगा बैन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

कांकेर। छत्तीसगढ़ कांकेर जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एक आदेश जारी कर जनगणना कार्य में जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मद्देनजर जिले के सभी मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों तथा जनगणना कार्य में सम्बद्ध अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश 15 अप्रैल से 10 जून 2026 तक प्रतिबंधित (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) रहेगा। उक्त अवधि में अधिकारी व कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में लिखा है, विशेष परिस्थितियों में जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स एवं जनगणना कार्य में सम्बद्ध अधिकारी-कर्मचारियों हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी तथा विकासखण्ड तहसील स्तर के प्रगणकों, पर्यवेक्षकों व इस कार्य में सम्बद्ध कर्मचारियों को संबंधित अनुविभागीय जनगणना अधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

जनगणना के दौरान नागरिकों से ली जाने वाली जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, सूचना के अधिकार RT के दायरे में भी नहीं आएगी। इन आंकड़ों को किसी भी अदालत में साक्ष्य या अन्य किसी प्रयोजन के लिए प्रस्तुत नहीं किया जाएगा।

जनगणना के प्रथम चरण में घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी, जिसमें मकान, सुविधाएं, संसाधन और परिवार से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। जनसहभागिता से ही सफल होगी जनगणना

Related Articles

Back to top button