टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना बाराडोली फाइनल में इनकों हरा ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा पढ़े पूरी ख़बर
ग्राम पंचायत बारडोली में दिनांक 12.2.2026 से 16.2. 2026 तक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मां श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली के तत्वाधान में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में मोगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद,डॉक्टर प्रकाश पटेल जी प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, उषा लाल कुमार पटेल सभापति जनपद पंचायत सरायपाली, दंडधर साव एवं प्रेमलाल साहू उपसरपंच बाराडोली उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत बारडोली कैलाश साहू ने की तथा ग्राम पंचायत बाराडोली के समस्त पंचगण मेघनाथ साव,सुनील प्रधान, बालकृष्ण भोई,उत्तर मांझी,तेज कुमार साहू, राजेश साहू, गजानन सेठ, धरम सिंह सारथी संपत भोई एवं अन्य पंच तथा वरिष्ठ नागरिक ब्रजबंधु मिश्र, साधुराम साहू,सुभाष साव,पुर्णचंद यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन 16 फ़रवरी दिन सोमवार को फाइनल मैच के समापन के साथ हुआ अंतिम दिवस पर दो सेमीफाइनल का मैच एवं एक फाइनल का मैच आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम सेमीफाइनल मैच सिरसोभा एवं तिलाईपाली के मध्य संपन्न हुआ जिसमें तिलाईपाली ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में फाइनल में प्रवेश किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच तिलाईपाली से देव रहे जिन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच बाराडोली और नूनपानी के मध्य संपन्न हुआ इस मैच में जहां आठ ओवरों में 105 रनो का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में 3 विकेट गवाने के पश्चात बाराडोली पहले पिछड़ती हुई नजर आ रही थी परंतु ऋषि प्रधान और राहुल साहू के मध्य 96 रनों की पार्टनरशिप ने उन्हें मैच में जीत दिलाई और तृतीय फाइनलिस्ट के रूप में 12 डोली सुनिश्चित हुई फाइनल का मैच तिलाईपाली और बाराडोली के मध्य संपन्न हुआ जिसमें फाइनल मैच में बाराडोली ने तिलाइपाली को 7 विकेटों से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम किया और 5 फीट की ट्रॉफी तथा प्रथम पुरस्कार 22222 अपने नाम किया।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच एमएससी बारडोली के कप्तान सुनील कंवर रहे जिन्होंने फाइनल में 51 रनों की पारी खेलते हुए दो सफलताएं भी अर्जित की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में तिलाईपाली से देव का चयन किया गया जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता में 222 रन बनाए। जबकि मैन ऑफ द मैच सीरीज सुनील कंवर बाराडोली रहे जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता में 146 रन बनाए तथा 10 सफलताएं गेंदबाजी में अर्जित की। जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रतियोगिता के राहुल साहू जी घोषित हुए जिन्होंने पूरे प्रतियोगिता में 11 सफलताएं अर्जित की ज्ञात की राहुल साहू ही सेमीफाइनल के मैन ऑफ द मैच भी रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भरपूर सहयोग प्रदान करते हुए प्रथम पुरस्कार की राशि सरपंच ग्राम पंचायत बाराडोली की ओर से 22222 प्रदान की गयी तथा द्वितीय पुरस्कार की राशि 11111 एवं विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र सनी ट्रेडर्स पाटसेंद्री प्रकाश पटेल की ओर से तथा प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी आइडियल पब्लिक स्कूल पाटसेंद्री की ओर से प्रदान की गई मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी घासी स्पोर्ट्स सरायपाली की ओर से प्रदान किया गया तथा मैन ऑफ द मैच फाइनल का पुरस्कार प्रधान पैथोलॉजी लैब पाटसेंद्री की ओर से रेशम प्रधान ने तथा पूरे प्रतियोगिता के 30 माचो के मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी डॉक्टर जलंधर पारेश्वर द्वारा प्रदान प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से अंतिम दिवस में आकर्षण का केंद्र रहे कृष्णा डीजे लिमगांव एवं उनकी धुन पर थिरकते हुए छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित डांसिंग अंपायर जो महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,उड़ीसा आदि राज्यों में जाकर शानदार अंपायरिंग करते हैं बिट्टू रंगीला उर्फ श्रीकांत जायसवाल। उक्त समापन कार्यक्रम में जिला पंचयत अध्यक्ष मोगरा किशन पटेल के प्रतिनिधि के रूप में राजेंद्र पटेल, उषा लाल कुमार पटेल, दंडधर साव, कैलाश साहू तरुण कुमार पटेल सरपंच ग्राम पंचायत पाटसेंद्री,मनोज कुमार पटेल सरपंच ग्राम पंचायत परसकोल एवं समस्त पंचगण तथा आसपास के गांव से आए हुए खेलप्रेमी उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मां श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली के समस्त सदस्य तेज कुमार साहू, संजय मिश्रा, योगेश त्रिपाठी, संदीप मांझी,दीपक मिश्रा, सेत कुमार सारथी, रविंद्र यादव, नरेंद्र यादव, भोगीलाल, सूरज, प्रदीप प्रधान, देव चौहान, प्रभात मांझी,संदीप कंवर, हेमंत यादव, विकास बारीक, सुभम सेठ,भूपेश चौहान, कौशल चौहान, टिकेश्वर डडसेना,बाबू राणा, अनिल कंवर, छोटू निषाद, तिलकराम, चैतन, जतिन, शिवम तथा विराट सेठ आदि युवाओं का विशेष योगदान रहा। मां श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली के संरक्षक ऋषि प्रधान ने समस्त सहयोगकर्ताओं तथा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की सहयोग हेतु सादर धन्यवाद ज्ञापित किया।



