छत्तीसगढ़

CG – रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना बाराडोली मोहन्दा रहा उपविजेता पढ़े पूरी ख़बर

सारंगढ़-बिलाईगढ़//एनएससीसी (NSCC) कनकबीरा द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 16 मार्च से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 मार्च को खेला गया, जिसमें कुल 32 टीमों ने सहभागिता दी।फाइनल मुकाबले में बाराडोली और मोहन्दा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर बाराडोली की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मोहन्दा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 96 रन बनाए और बाराडोली के सामने 97 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बाराडोली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 ओवर 3 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेतकुमार को “मैन ऑफ द मैच” तथा सुनील को “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार थूरिया, भागीरथी साहू, तेजलाल बरिहा, नीलांबर दास, लक्ष्मी कांत मंथन एवं लखन लाल चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए गए।आयोजन समिति NSCC के सफल आयोजन की सभी ने सराहना की और इसे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

Related Articles

Back to top button