छत्तीसगढ़

CG – राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की टीम दूसरे स्थान पर…

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बस्तर संभाग की टीम दूसरे स्थान पर

जगदलपुर। रायपुर एस सी ई आर टी प्रांगण शंकर नगर में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता रखी गई थी इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी संभाग से बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी दल को 10 मिनट का समय अपनी प्रस्तुति के लिए दिया गया था जिसमें उन्होंने पक्ष एवं विपक्ष में अपनी बात रखी। राज्य के कुल 15 डाल सम्मिलित थे।विषय से संबंधित सारी बातें उच्च स्तर की थी।

इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के संभागीय दल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के विद्यार्थियों ने अपनी बातें बहुत ही सुलझे तरीके से रखी परिणाम भी सकारात्मक था।

जब अंतिम परिणाम की घोषणा की गई उस घोषणा में दूसरे स्थान पर बस्तर संभाग के विद्यार्थी थे। जिन्हें मंच से दूसरे स्थान की घोषित राशि 25 000 का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

द्वितीय स्थान के प्रतिभागी थे पृथ्वी नाग ,सक्षम जैन, इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा,मोक्ष ठाकुर ,समग्र जैन ,तिषा ठाकुर, सोनी मौर्य ,हेमेश्वरी सेठिया,पुरुषोत्तम बघेल,विकास कुमार कश्यप ने अपनी बातों से लोगों को प्रभावित किया।

दल के प्रभारी के रूप में संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ,सहयोगी नीलम भास्कर, काजल यादव, इरम रहीम, भूमिका साहा एवंअन्य शिक्षक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बस्तर संभाग के द्वारा इस वाद विवाद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग श्री राकेश पांडे,जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर बलिराम बघेल ,खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम सहित विभाग के शिक्षकों, अधिकारियों ,कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button