छत्तीसगढ़

CG – छ. ग. आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ का बस्तर संभागीय चुनाव जगदलपुर में सम्पन्न…

छ. ग. आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ का बस्तर संभागीय चुनाव जगदलपुर में सम्पन्न

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का सम्भागीय निर्वाचन संभाग बस्तर का आज दिनांक 18/04/2026 को छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय कर्मचारी भवन ,चांदनी चौक जगदलपुर में संपन्न हुआ। उक्त संभागीय निर्वाचन कार्यक्रम 2026 में संभाग अध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन श्री चुन्नी लाल साहू का ही प्राप्त हुआ और वे छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के बस्तर संभाग अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं संभाग अध्यक्ष के साथ ही साथ जिलाध्यक्ष का भी निर्वाचन हुआ जिसमे –

1..जिला अध्यक्ष तीजु कुमार ठाकुर बस्तर
2.. जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया नारायणपुर
3..जिला अध्यक्ष दानेश्वर देवांगन कोंडागांव
4..जिला अध्यक्ष चूड़ामणि सुकमा
5..जिला अध्यक्ष देवकिशन साहू बीजापुर
6.. जिला अध्यक्ष सत्यनारायण कुर्रे दंतेवाड़ा
7..जिला अध्यक्ष सुनील यदु कांकेर

सभी जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुये। उक्त संभागीय निर्वाचन में अतुल शुक्ला,संभागीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ को निर्वाचन अधिकारी तथा श्री प्रेमकुमार सोनी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा बहुत ही निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से निर्वाचन कि प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया जिसके लिए छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उक्त गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री परमेश्वर ईड़पाचे संयुक्त संचालक बस्तर संभाग उपस्थित होकर हम समस्त साथियों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन दिए।

छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव गुमान सिंह साहू प्रदेश संयुक सचिव नवीन कुमार साहू, रोशन साहू, झामलाल कंवर, धनकिशोर देशलहरा, जगजीवन राम निषाद, जगदीश प्रसाद निषाद, हेमंत सोनकर, गोवर्धन प्रसाद टंडन, चेतन दीवान गुलाब सिंह जायसवाल, राजकुमार साहू, साखीलाल साहू, गणेश राम, बसंत भगत, राका सर आदि के साथ भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बस्तर संभाग के इस संभागीय निर्वाचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button