CG – देह व्यापार करने वाले गिरोह पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था देह व्यापार का संचालन, 03 महिला एवं 02 पुरुष हुए गिरफ्तार…

देह व्यापार करने वाले गिरोह पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
शहर में चल रहे सामाजिक अपराध बड़ी कार्यवाही
बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था देह व्यापार का संचालन
बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी का है मामला
03 महिला एवं 02 पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपीगण के कब्जे से नगदी रकम 4,500/- रु. एवं 05 नग मोबाइल फोन को किया गया जप्त
नाम आरोपी :- 1.कविता साहू उर्फ़ मानसी पिता कृष्णा साहू उम्र 24 वर्ष निवासी अमागुडा जगदलपुर
2. पूजा नाग उर्फ़ मोना पति निशांत नाग उम्र 26 वर्ष निवासी कोसगुमड़ा बाजार के पीछे उड़ीसा
3. केश कुमारी उर्फ़ किरण कोर्राम उर्फ़ मान्या पति आर्या कोर्राम उम्र 27 वर्ष निवासी नया मुंडा तिरंगा चौक
4. प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस. उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार
5. विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर में देह व्यापार करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोपनीय शिकायत प्रस्तुत किया गया कि तेतर खूंटी पारा में कुछ लड़कियो के द्वारा किराये के मकान में देह व्यापार किया जा रहा हैं, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।
उक्त टीम के द्वारा शिकायत में दिये गए महिला से एक पॉइंटर नियुक्त कर मोबाइल से बात कराया गया, जिसमें महिला द्वारा अपना नाम कविता साहू तथा तेतरखूंटी में सेक्स करने के लिए लड़की उपलब्ध कराने की बात तथा एक बार में 1500 रु. का रेट होना बताई, जिसके बाद पॉइंटर पॉइंटर को 15,00 रु. देकर तेतेरखूंटी में महिला के बताये मकान में भेज कर पॉइंटर के इशारा का इंतजार किये, पॉइंटर के द्वारा इशारा मिलने पश्चात् तत्काल उक्त स्थान में दबिश दी गई।
जहां 03 लड़की तथा 02 लडके मिले जिससे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम उपरोक्तानुसार 1.कविता साहू उर्फ़ मानसी पिता कृष्णा साहू, 2. पूजा नाग उर्फ़ मोना पति निशांत नाग 3. केश कुमारी उर्फ़ किरण कोर्राम उर्फ़ मान्या पति आर्या कोर्राम, 4. प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस 5, विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीश होना बताये जिसे महिला स. उ. नि. गोदावरी नागवंशी एवं सुजाता डोरा महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर कविता साहू के द्वारा देह व्यापार के लिए पूजा नाग और केशकुमारी कोर्राम को अपने पास रखना तथा प्रवीण ए. पी. एवं विपिन एम. जी. को रेगुलर ग्राहक होना बताते हुए अपने कब्जे से 4,500 रु, एक नग मोबाइल फोन को पेश करने वजह सबूत जप्त कर उक्त पांचो पुरूष तथा महिलाओ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से थाना बोधघाट में पीटा एक्ट के धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीगण/आरोपियागण को गिरफ्तार कर मामला आजमानतीय होने से आज दिनांक 26.04.25 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
सीएसपी IPS आकाश श्रीमाल
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – अरुण मरकाम
स.उ. नि. – दिनेश उसेंडी, गोदावरी नागवंशी, सुजाता डोरा
प्र.आर. – पवन श्रीवास्तव, प्रकाश मनहर, सुनील मनहर
आरक्षक – प्रकाश नायक, विजय तिर्की, रामकुमार साय
म. आर. – संध्या मंडावी, मोनिका नरेटी, संजू चतुर्वेदी, सविता खेस