नगरनार एनएमडीसी में भूख हड़ताल कर रही महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे बस्तर बेटा...

नगरनार एनएमडीसी में भूख हड़ताल कर रही महिलाओं को समर्थन देने पहुंचे बस्तर बेटा

मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस नेता नवनीत चंद ने हड़तालों को दिया समर्थन कहा सरकार मांग पूरा करें


 जगदलपुर : एनएमडीसी पैतृक भूमि अधिग्रहण करने के बाद भी कहे अनुसार नौकरी नहीं दिए जाने को लेकर नगरनार प्लांट में अनिश्चितकालीन  भूख हड़ताल में बैठी महिलाओं को समर्थन देने आज मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बस्तर बेटा नवनीत चंद पदाधिकारी के साथ पहुंचे और उन्होंने नगरनार पहुंचकर हड़ताल कर रही महिलाओं को अपना समर्थन दिया और कहा कि भूपेश सरकार की सफलता और विधायक की उदासीनता के चलते आज विवश होकर महिलाओं को हड़ताल करना पड़ रहा है।

 

6sxrgo

मुक्ति मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के नेता श्री नवनीत चांद ने कहा की वर्ष 2018 में यहां की मिट्टी को उठाकर कमिश्नर ऑफिस तक पदयात्रा कर जिनकी जमीन अधिग्रहण की गई उन्हें न्याय देने वाले आज कहां हैं ?

चांद ने कहा कि पैतृक भूमि अधिग्रहण कर ली गई परंतु वर्षों के बाद आज भी वादा के अनुसार नौकरी नहीं दी गई है या बस्तर की जनता काअपमान है और भूपेश सरकार की विफलता के साथ वाजपेई पूर्व विधायक के साथ वर्तमान विधायक की उदासीनता और लापरवाही का परिणाम है की मजबूरन बहनों को हड़ताल करना पड़ रहा है मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस बस्तर की जनता के साथ है अपनी बहनों के साथ है और हमारा पूर्ण समर्थन हड़ताली बहनों के साथ है सरकार से हमारा कहना है कि बस्तर के विकास को उलझा कर ना रखें बहनों की बातें स्वीकार की जाए।

इस अवसर पर संतोष सिंह,ओम मरकाम,प्रीतम नाग श्रद्धा कुम्हारे , प्रिया यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...