प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो

परिवर्तन की बेला में रात को सोएंगे कुछ, सुबह कुछ और ही नजारा दिखाई पड़ेगा

जयपुर (राजस्थान) : इसी कलयुग में सतयुग लाने के मिशन में दिन-रात जुटे, इस समय के पूरे समरथ सन्त वक़्त गुरु दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त  महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि देखो मनुष्य ही एक ऐसा है, जो परोपकार कर सकता है। आपको परोपकार और सेवा का एक मौका मिला है।

 

6sxrgo

सबसे बड़ी सेवा यही है कि लोगों के अंदर सुधार, मानवता आ जाए, लोग शाकाहारी नशामुक्त ईश्वरवादी बन जाए, अध्यात्म को समझें, अध्यात्मवादी बन जाए, अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लें, नरक चौरासी से छुटकारा पा जाएं, इस लक्ष्य के लिए हम आज आपसे प्रार्थना करेंगे। आप सब लोग अपने-अपने स्तर से, जो जितना कर सकते हैं, करें। यह बहुत बड़ा योगदान, परोपकार होगा। परिवर्तन की बेला है, परिवर्तन बदलाव होगा, इसमें दो राय नहीं है।

सतयुग का व्यापक प्रभाव सबसे पहले हिन्दुस्तान में दिखेगा

यह परिवर्तनशील संसार है। यहां बदलाव होता रहता है। सबसे पहले सतयुग, फिर त्रेता फिर द्वापर फिर कलयुग। इसका यह युग है। यह परिवर्तनशील संसार है। यहां बदलाव होता रहता है। एक युग के बाद दूसरा, तीसरा चौथा आता है। कलयुग में सतयुग आने की बात मिलती है। लिंग पुराण के 40वें अध्याय में, सूरसागर में, जगन्नाथ उड़िया किताब में लिखा है।

हमारे गुरु महाराज बराबर कहते रहे, कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा। अब सतयुग कैसे आएगा, क्या होगा, आज (के लघु सतसंग में) बताने का समय नहीं है। यदि सतयुग के लायक लोग नहीं रहेंगे, सतयुग जब आ जायेगा, उसे देखने वाले नहीं रहेंगे तो वो आकर क्या करेगा ?

इसलिए सतयुग के लायक लोगों को बनाने की जरूरत है। अगर दुनिया में सतयुग का व्यापक प्रभाव हुआ, पहले तो हिंदुस्तान में उतरेगा, उसका नजरा दिखेगा। देश में गौ हत्या बंद होते ही सतयुग की किरण, नजारा दिखाई पड़ने लगेगा।

सतयुग में कौन रहेंगे, कौन नहीं

कहीं भी, कोई भी मांस, मछली की, नशीले चीजों की दुकान नहीं होगी जिसे आदमी होश में नहीं रह जाता, मदहोश हो जाता, अपने-पराए की, मां-बहन की पहचान खत्म हो जाती, वह दुकाने नहीं रहेंगी। सतयुग योगी सब विज्ञानी। 

सब योगी विज्ञानी होंगे। वह समय आएगा लेकिन उसके लायक तो बनना पड़ेगा। तभी तो ब्रह्म का विचरण करने वाले ब्रह्मचारी बनेंगे। प्रार्थना किया गया आपसे की बनो ब्रह्मचारी। ब्रह्मचारी का मतलब यह नहीं की देश दुनिया की व्यवस्था खत्म कर दो, बच्चा न पैदा करो, ब्रह्मचारी का मतलब होता है- एक नारी ब्रह्मचारी, एक आहारी सदा व्रत धारी।

सतयुग देखने के लिए ब्रह्मचारी बन करके, आहार, विहार, व्यवहार सही करके सतयुग को देखा जा सकता है तभी ब्रह्म में विचरण के लायक हो सकते हैं। इसलिए प्रार्थना किया गया कि ऐसा बनो और लोगों को बनाओ। परिवर्तन की बेला में रात को सोएंगे कुछ, सुबह कुछ और ही नजारा दिखाई पड़ेगा। कैसे बदलाव होता है ?

रात को आदमी सोता है, सुबह जब उठता है तब कुछ और नजारा दिखाई पड़ता है। पल में प्रलय होत है, बहुर करोगे कब। ऐसे पल में प्रलय हो जाता है। आदमी घर से यह सोच करके निकलता है कि हम वापस अपने बच्चों के बीच में आयेंगे लेकिन इस समय वापस लौट नहीं पाता है। ये क्या है? परिवर्तन ही है। परिवर्तन बदलाव होगा। 

बच्चो को देश समाज का नियम व मानव धर्म सीखाने की जरूरत

बच्चे से आदमी उम्मीद करता है कि इनको हम पढ़ा लिखा लेंगे,योग्य बना लेंगे, यह एक दिन हमको कमाकर के लाएगा, खिलाएगा, हमारी सेवा करेंगे। लेकिन वह नहीं हो रहा है। यह माता-पिता की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। यह जो धर्म को नहीं समझ पा रहे हैं, राष्ट्र, मानव,समाज का जो धर्म नियम बनाया गया उसे नहीं समझ पा रहे हैं, उनको सीखाने की जरूरत है।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...