सावधान! बाॅंकीमोंगरा में चोरों का एक झुंड कुछ समय से सक्रिय,रहे सतर्क नहीं तो आप भी बन सकते है इनके शिकार, पढ़े पूरी ख़बर…

नयाभारत बाॅंकीमोंगरा
क्षेत्र में कभी लुट,कभी चोरी तो कभी डकैती सामान्य बात सी लगने लगी है,बीते कुछ समय से लगातार बाॅंकीमोंगरा में एक के बाद एक घटनाएं सामने आ ही रही है।
हांलाकि इसमे कुछ घटनाओं में बाॅंकीमोंगरा पुलिस को सफलता भी मिली है और आरोपियों पर कार्यवाही भी की गई है।
मोबाइलों की हो रही है चोरी
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सप्ताहों से लोगों के जेबों से मोबाइल गायब होना बताया जा रहा है,जो की लगातार जारी है,ना जेबों से पैसे न पर्स केवल मोबाइल को ही करते है गायब।

सोमवारी बाजार में बनाते है अपना निशाना
बाॅंकीमोंगरा में साप्ताहिक बाजार सोमवार के दिन लगता है जिसमें आस पास के लगभग 8-10 जगहों के लोग बाजार करने के लिए आते है। और ये चोरी करने वाले लोग भीड़ भाड़ वाली जगह का फायदा उठा कर अपना काम कर जाते है,मतलब मौका मिलते है लोगों के जेब से मोबाइल निकाल कर रफू चक्कर हो जाते है।
घटना को अंजाम देने की प्रक्रिया
लोग बताते है कि ये उनके द्वारा बाद में अनुभव किया गया कि जैसे ही उनने ऑनलाइन पेमेंट कर के मोबाइल वापस जेब में डाला उसके बाद उन्हें मोबाइल नहीं मिला और या फिर कोई बच्चा आप से पैसे मांगने आता है उसके बाद ये घटना घट जाती है।
लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
उक्त घटना का शिकार हुए कुछ लोगों में 03 लोगों ने 16-02-2026 को बाॅंकीमोंगरा में उपस्थित होकर मोबाइल गुम की सूचना दर्ज कराई,उनके अनुसार उन्हें समझ ही नहीं आया कि बाजार करने के दौरान कब उनके जेब से मोबाइल गिर गया। सूचना दर्ज करने वालों रामप्रसाद साहू कुदरीपारा बाॅंकीमोंगरा,अब्दुल हकीम सोमवार बाजार बाॅंकीमोंगरा,निर्भय बरेठ गजरा बस्ती निवासी का नाम है,जिनका मोबाइल कल सोमवार 16-02-2026 को सोमवारी बाजार क्षेत्र में लगभग 07 बजे के आस पास कही गुम हुआ है।
कब तक पकड़ में आयेंगे ये गिरोह?
निश्चित तौर पे ये माना जा सकता है कि जिस तरह सिलसिलेवार कुछ सप्ताह से लगातार विशेष स्थान पर विशेष सामान की गुम की जानकारी सामने आ रही है तो कही न कही किसी गिरोह ही होगा जो ऐसे घटनाओं को अंजाम देता होगा,और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे रहे है,अब देखने वाली बात होगी गिरोह कब तक पुलिस की पकड़ से दूर रहते है।
घटना के शिकार होने के बाद क्या करे
अब सब से बड़ा सवाल आता है कि अगर आप की मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो आप क्या करे ,जानकारों/विशेषज्ञों का कहना है कि आप अगर इस तरह की घटना का शिकार आप हो जाते है तो सर्वप्रथम आप अपने सिम को बंद करते उसके बाद अपने मोबाइल का बिल के कर जाए और अपने थाना क्षेत्र में जा कर लिखित शिकायत दर्ज कार्य,समय रहते ऐसा कराया जाने से आप बड़े नुकसान से बच सकते है और संभवतः आप के गम मोबाइल की मिलने की संभावने बढ़ जाती है।


