मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---
IF YOUR BUSINESS IS NOT ON THE INTERNET,
THEN YOUR BUSINESS WILL BE OUT OF BUSINESS.
Bill Gates
Get Your Bussness Online
@ Just ₹9,999
Click Here

CG – चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली को नहीं मिली अनुमति, जिला प्रशासन पर लगाया ये गंभीर आरोप…..

On: February 5, 2025 4:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के बिलासपुर में प्रचार अभियान को झटका लगा है। जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ट्रैक्टर रैली को अनुमति नहीं दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है।

बता दें कि आज सकरी से सिरगिट्टी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित था। जिला प्रशासन की मनाही के बाद अब कांग्रेस नेताओं ने बगैर अनुमति के भी ट्रैक्टर रैली निकालने का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें