छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ : आशीष जैन

प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

रायपुर(बेमेतरा):प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सोशल मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ आशीष जैन ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र परिवार तक प्रभावी क्रियान्वयन है उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए प्रदेश में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे आशीष जैन ने बताया कि तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय तथा जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से सेवा प्रदाय की एक नई और प्रभावी व्यवस्था स्थापित की जा रही है इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित होंगी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब शासन की प्रत्येक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सही मायनों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना साकार होगा आशीष जैन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई संभावनाओं का विस्तार करना है, जिससे प्रदेश के हर नागरिक को समान अवसर और बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button