छत्तीसगढ़

भोरमदेव ईको ट्रेकिंग:रीना शर्मा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने किया रोमांचक ट्रेक।

कवर्धा/वनमंडलाधिकारी (DFO) निखिल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद अकादमी,जिला पुलिस कबीरधाम के अभ्यर्थियों के लिए भोरमदेव ईको ट्रेकिंग का आयोजन किया गया।

ट्रेकिंग अभियान का नेतृत्व स्वामी विवेकानंद अकादमी की फिजिकल प्रशिक्षक एवं महिला नगर सैनिक रीना शर्मा ने किया। उन्होंने दुर्गम पहाड़ी रास्तों और ऊंची चट्टानों पर सबसे आगे चलकर पूरी टीम का नेतृत्व किया तथा अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित ट्रेकिंग पूरी कराई।

रीना शर्मा के मार्गदर्शन,साहस और अथक परिश्रम से सभी अभ्यर्थियों को भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और ईको ट्रेकिंग का भरपूर अनुभव प्राप्त हुआ। ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों ने पहाड़ियों,जंगलों और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया।

अभ्यर्थियों ने इस रोमांचक अभियान को यादगार बताते हुए कहा कि ट्रेकिंग से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने रीना शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button