Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों से इतने क्विंटल अवैध धान किया जब्त…..

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। उससे पहले जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टॉक से अधिक धान भंडारित किए जाने की शिकायतों पर प्रशासनिक टीम ने आकस्मिक जांच की, जिसमें पांच अलग-अलग स्थानों से कुल 435 क्विंटल (1195 बोरी) धान जब्त किया गया।

यहाँ से जब्त हुआ धान

मां काली ट्रेडर्स, पेंड्रा – 130 क्विंटल (400 बोरी)

रतन गोयनका गोदाम, पेंड्रा – 50 क्विंटल (130 बोरी)

विकास ट्रेडिंग कंपनी, पेंड्रा – 50 क्विंटल (125 बोरी)

गौरव पोद्दार, अडभार पेंड्रा – 55 क्विंटल (140 बोरी)

मोनू सुल्तानिया, अमरपुर पेंड्रा – 150 क्विंटल (400 बोरी)

कलेक्टर मंडावी ने कहा कि खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही अवैध भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी या बिचौलियागिरी को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष खरीदी केवल वास्तविक पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियंत्रित प्रणाली के अंतर्गत सम्पन्न होगी।

Related Articles

Back to top button