अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही…50 लीटर हाथ भट्टी शराब और 1000 किलो महुआ लाहन नष्ट…
धमतरी…
जिला धमतरी में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सलोनी, थाना केरेगांव क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए कुल 50 लीटर हाथ भट्टी शराब और लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च), 34(2), एवं 59(क) के तहत गुहा राम सोरी (उम्र 22 वर्ष) निवासी सलोनी के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 01/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी अवैध रूप से शराब बनाने एवं रखने का कार्य कर रहा था।
अभियान का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु (वृत्त नगरी) ने किया। उनके साथ आबकारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा एवं आशीष ध्रुव की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यवाही में मुख्य आरक्षक राजेश यादव, मुरली सोनी, नगर सैनिक ज्ञानिक ध्रुव, जितेन्द्र कोरे एवं ज्योति बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी उप निरीछक निशांत साधु ने बताया कि अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में सतत अभियान जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।