छत्तीसगढ़

CG- शिक्षकों पर बड़ा एक्शन : 659 शिक्षक-कर्मचारियों की कटेगी सैलरी, विभाग ने जारी किया नोटिस, जाने क्यों गिरी गाज…..

बेमेतरा। शिक्षा विभाग ने बेमेतरा में स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकारी स्कूलों मेंं 42 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने ऐप पर पंजीयन नहीं किया है। ऐसे में विभाग ने इन पर कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती की चेतावनी दी है।

विभाग को प्राप्त डाटा के अनुसार बेमेतरा जिले में मात्र 58% टीचर्स ने ही उपस्थिति दर्ज कराई है। 42% शिक्षक-कर्मचारी ऐसे हैं जो या तो अनुपस्थित रहे या जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन ही न​हीं किया है।

आपको बता दें दुर्ग के बेमेतरा के 935 स्कूलों में 1.43 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैे। जिनमें ये 659 शिक्षक-कर्मचारियों कार्यरत है। इन सभी ने अभी तक ऐप पर पंजीयन ही नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार विभाग को यहां पर तकनीकी समस्या, सर्वर डाउन की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विभाग की सख्ती बढ़ाई गई हे। इसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही जो भी टीचर्स अनुपस्थित थे। उनपर कार्रवाई करते हुए वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button