छत्तीसगढ़

PM आवास में बड़ा फर्जीवाड़ा, बैगा जनजाति के 9 हितग्राहियों से ₹5.09 लाख लेने का आरोप,दो ठेकेदारों पर FIR दर्ज उप मुख्यमंत्री का सख्त संदेश,गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी बर्दाश्त नहीं,दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

कवर्धा/बोड़ला। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में गरीबों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति के 9 हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर कुल 5 लाख 9 हजार रुपये लेने और मकान नहीं बनाने की शिकायत पर दो ठेकेदारों के खिलाफ चिल्फी और तरेगांव जंगल थाने में FIR दर्ज की गई है।

ग्राम पंचायत राजाढ़ार में ठेकेदार कुमार मेरावी पर पांच हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर 3 लाख 20 हजार रुपये लेने का आरोप है।शिकायत के मुताबिक, करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी न मकान बने और न ही राशि वापस की गई। मामले में 14 अक्टूबर को थाना चिल्फी में FIR दर्ज की गई।

ग्राम पंचायत आमानारा में ठेकेदार तुमेश गोड़ के खिलाफ चार हितग्राहियों से 1 लाख 89 हजार रुपये लेने की शिकायत पर 13 अक्टूबर को थाना तरेगांव जंगल में अपराध दर्ज किया गया।

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा करने की योजना है।गरीबों और विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों की आवास राशि में गड़बड़ी, धोखाधड़ी या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

गरीब परिवारों के पक्के मकान के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता पर आखिर किसका हक? गरीबों की मेहनत और उम्मीदों से खिलवाड़ करने वालों पर अब कानून का शिकंजा कसने की तैयारी।

Related Articles

Back to top button