CG – नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड : जीजा ने साले से ऐंठे लाखों रुपये, बहन भी थी साजिश में शामिल, दीदी-जीजा गिरफ्तार……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक दंपती ने अपने ही साले को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सामने आया कि आरोपी दंपती ठगी के बाद फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश करते हुए दोनों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर पीड़ित से लाखों रुपये लिए थे। अब दोनों से पूछताछ कर ठगी की रकम और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस विभाग में नौकरी दिया झांसा
जानकारी के अनुसार, महावीर वार्ड निवासी आरोपी वीरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने सगे साले को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 2 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के बाद दोनों आरोपी वर्ष 2025 से फरार चल रहे थे। मामला भाटापारा शहर थाना क्षेत्र का है। जहां रिश्ते में भरोसा ही ठगी का आधार बन गया। आरोप है कि महावीर वार्ड निवासी वीरेन्द्र साहू ने अपने ही सगे साले को बिजली विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी की उम्मीद में साले ने आरोपी को करीब 2 लाख रुपये दे दिए। लेकिन रकम लेने के बाद न नौकरी लगी… और न ही पैसे वापस मिले। इसके बाद पीड़ित ने अपने ही सगे जीजा वीरेन्द्र साहू और बहन के खिलाफ भाटापारा शहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
शिक्षा विभाग में काम कर चुका है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरेन्द्र साहू पूर्व में शिक्षा विभाग में संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुका था। इसी वजह से नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साले को उस पर भरोसा हुआ… लेकिन आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उससे रकम ले ली गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी दंपती फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के रायपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद भाटापारा शहर थाना पुलिस ने रायपुर पहुंचकर आरोपी वीरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के गिरफ्त में दीदी-जीजा
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नौकरी के नाम पर ली गई रकम, ठगी में पत्नी की भूमिका और पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। यानी जिस रिश्ते में भरोसा सबसे ज्यादा होता है। उसी रिश्ते में नौकरी का सपना दिखाकर दो लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा… और अब सगा जीजा-दीदी पुलिस की गिरफ्त में हैं।



