दिल्ली

बड़ी ख़बर – बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टली आज से सभी बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे पढ़े पुरी ख़बर

डेस्क//देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात 9:30 बजे हुई हाईलेवल बैठक के बाद ये फैसला लिया गया।

UFBU ने सर्कुलर जारी कर बताया कि IBA ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिसके बाद हड़ताल स्थगित की जा रही है। इसके चलते आज सोमवार से सभी सरकारी और निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहेगा और चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी, ड्राफ्ट जैसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी।

किन मुद्दों पर बनी सहमति?

1. 5-Day Banking पर हाईलेवल कमेटी:बैंकों में सभी शनिवार को छुट्टी (फाइव-डे वर्किंग) की लंबे समय से लंबित मांग पर IBA और UFBU की एक संयुक्त उच्चस्तरीय समिति तुरंत बनाई जाएगी। ये कमेटी ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी विकल्पों पर चर्चा कर समाधान निकालेगी। 1b64

2. PLI स्कीम में संशोधन:स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना पर यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए IBA सरकार के सामने संशोधन प्रस्ताव रखेगा। 3c40

3. अन्य लंबित मुद्दे: 8 मार्च 2024 के समझौते में शामिल अन्य सभी लंबित मांगों पर भी जल्द चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

गौरतलब है कि UFBU ने 5-डे बैंकिंग, PLI स्कीम की समीक्षा और पेंशन से जुड़ी मांगों को लेकर 3 दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी मिलती है, यूनियन सभी शनिवार छुट्टी की मांग कर रही है।

बैठक में बनी सहमति के बाद UFBU ने कहा कि सभी हितधारकों और ग्राहकों के हित में स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए बातचीत जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button