मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल को मिला जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रमाणपत्र

On: February 21, 2025 10:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अम्बिकापुर इबरार खान /

भाजपा समर्थित क्षेत्र क्रमांक 05 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर नायक सर से जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त किया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल ने खुशी जताते हुए इस जीत को आम जनता की भाजपा व विष्णु देव साय सरकार पर भरोसे की जीत बताया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आम जनता को नगरीय निकाय चुनाव के जैसे पंचायत चुनाव में भी भाजपा पर दृढ़ विश्वास व पूरा समर्थन जताने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, वरिष्ठ नेता मुरारीलाल बंसल, विवेक दुबे, अजय अग्रवाल तथा अभिषेक शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें