छत्तीसगढ़

CG – गिनती के चार महिला को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह निराधार – लता निषाद

गिनती के चार महिला को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह निराधार – लता निषाद

चीनी रोबोट को भारत का आविष्कार बताना देश का अपमान,एपस्टिन फाइल में प्रधानमंत्री का नाम ! कब करेगी महिला मोर्चा आंदोलन

जगदलपुर। बस्तर जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष लता निषाद ने महिला मोर्चा भाजपा के द्वारा कांग्रेस के खिलाफ किए प्रदर्शन को पूरी तरह से निराधार बताया है. निषाद ने कहा गिनती के चार महिलाओं को लाकर महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन बेहद हास्यास्पद है महिला मोर्चा भाजपा के विरोध प्रदर्शन में महिलाएं नहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्यादा नजर आ रहे हैं लगता है महिला मोर्चा भाजपा में महिला कार्यकर्ता का अब विश्वास भाजपा सरकार से उठता जा रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में देखने को मिला है वही भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन सिर्फ राजनीतिक द्वेषपूर्ण का हिस्सा है इसका महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में आलोचना करती है देश के प्रधानमंत्री का अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता हमारे किसानों और आम लोगों को नुकसान पहुंचाएगा। इससे सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा। उनकी आवाज उठाना कोई गलत नहीं है। हमारे देश में लोकतंत्र है। बाबा साहेब का मजबूत संविधान है और इसके तहत हम कहीं भी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।” निषाद ने आगे कहा भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने कौन सा ग़लत काम किया है? गूंगे और बहरी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है कोई देश-विरोधी कोई कार्य नहीं किया है अगर महिला मोर्चा में हिम्मत है तो एपस्टिन फाइल में देश के प्रधानमंत्री महोदय का नाम उजागर हुआ है!महिला मोर्चा आंदोलन कब करेगी यह स्पष्ट करें..

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा इंडिया एआई समिट 2026 में चीनी रोबोटिक डॉग को अपना “मेड इन इंडिया” आविष्कार बताकर पेश करने से देश की छवि धूमिल हुई है.जब दुनिया के डेलीगेट्स आए हों. दुनिया के बड़े-बड़े राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री आए हों तो यह सरकार चीन का नकली रोबोट लाने की क्या जरूरत थी! इतना ही नहीं और इस रोबोट को लाने के बाद उसे”मेड इन इंडिया” का आविष्कार बताना ये कहां तक सही है आखिरकार ये बहुत बड़ी गलती भाजपा सरकार ने की है जिसके चलते भारत को अपमानित होना पड़ा है!क्या महिला मोर्चा जगदलपुर के पदाधिकारी इसको लेकर आंदोलन करेगी..! कुल मिलाकर यह एआई समिट बीजेपी सरकार की “तमाशबिन” राजनीति का हिस्सा है।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने कहा भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने कौन सा ग़लत काम किया है? यूथ कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज़ है और उन्होंने शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन किया है.युवाओं द्वारा किया गया विरोध लोकतांत्रिक अधिकार के दायरे में था और इसे अपराध की तरह पेश करना गलत है.जब सत्ता में बैठे लोग गूंगे और बहरे हो जाते हैं,तब युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ती है। एआई समिट में विरोध करना कोई अपराध नहीं है। हमारे जिन युवाओं ने विरोध किया,उन्होंने देश-विरोधी कोई कार्य नहीं किया।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने आगे कहा अमेरिकी यौन अपराधी और मानव तस्कर जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम आया है.एपस्टीन ने यह मेल लिखा है. इसराइल दौरे से ठीक पहले 25-26 जून 2017 को देश के प्रधानमंत्री अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले थे.जेफ़री एपस्टीन के मेल की कड़ियों को जोड़ें तो समझ आता है कि मोदी, जून 2017 में अमेरिका गए और वहां एपस्टीन से सलाह ली.”प्रधानमंत्री मोदी का जेफ़री एपस्टीन से बहुत ही गहरा और पुराना नाता है, जो भारत के लिए शर्मनाक है. यह मामला राष्ट्रीय गरिमा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का है, राहुल गांधी और कांग्रेस को कोसने से पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को इस विषय पर अपना जवाब देना चाहिए.!

Related Articles

Back to top button