CG बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय महामंत्री.... आज से 3 दिवसीय दौरे पर.... भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद.... देखें पूरा शेड्यूल.....


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम 3 दिनों की छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम 23 जून को दोपहर रायपुर विमानतल पहुंचकर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी व पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 24 जून अजा मोर्चा की बैठक लेने के उपरांत भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से मंदिर हसौद के लिए रवाना होंगे। 

 

वहां कार्यकर्ता से बैठक उपरांत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके उपरांत देर शाम भाजपा के विभिन्न बैठकों में प्रदेश कार्यालय में हिस्सा लेंगे। 25 जून को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे वहां पर जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष की बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद मीडिया संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। बूथ की बैठक के बाद महासमुंद से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

6sxrgo

 

भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम 24 जून को दोपहर 01 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जीतेन्द्र वर्मा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के आनंद नगर निवास स्थित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित विधायक दल के सदस्य शामिल होंगे।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....