छत्तीसगढ़
CG – गेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया रैंक 95 हासिल किया : श्रेष्ठ वर्मा को भाजपा पदाधिकारीयों ने किया सम्मानित…

श्रेष्ठ वर्मा को भाजपा पदाधिकारीयों ने किया सम्मानित
जगदलपुर। जगदलपुर के युवा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे श्रेष्ठ वर्मा ने गेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया रैंक 95 हासिल की है। वर्तमान में भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दुर्ग से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं नगर पालिका निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन के नेतृत्व मे श्रेष्ठ वर्मा को बुके व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा, शशि नाथ पाठक, कृष्ण निषाद एवं पिता संजय वर्मा, माता मीनू वर्मा, चाचा अनिल वर्मा, रिंकू वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।