छत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर विधानसभा के कलचा वार्षिक (मेला)मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव…

जगदलपुर विधानसभा के कलचा वार्षिक (मेला)मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कलचा में प्रतिवर्ष वार्षिक (मेला )मंडई का आयोजन होता है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने परदेशीन माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। वहीं कलचा के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि कलचा मे माता मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं।मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं।

बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है।

वहीं मेला में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, संरपंच जोगेश बधेल ,आरेयद्र सिंह, मनोहर तिवारी,हरि साहू ,दयाराम बधेल , राजेश शर्मा,राधे पन्र्दे, माता पुजारी , व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button