भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की एवं निर्धारित प्राथमिक सदस्य संख्या पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को रसीद प्रदाय कर बनाया सक्रिय सदस्य...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की एवं निर्धारित प्राथमिक सदस्य संख्या पूर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को रसीद प्रदाय कर बनाया सक्रिय सदस्य

सदस्यता लक्ष्य पूरा करने कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगाएं ज़ोर - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

भाजपा सदस्यता अभियान में सक्रिय सदस्य कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया शुभारंभ

 

6sxrgo

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण सक्रिय सदस्यता कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में हुआ। सक्रिय सदस्यता शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आहुत की गयी। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वयं सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। जिसके पश्चात उन्होंने निर्धारित लक्ष्य पूरा करने वाले सक्रिय सदस्यों को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाया एवं रसीद प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य 30 अक्टूबर तक पूरा करना है। प्रत्येक बूथ में 2 सक्रिय सदस्य एवं प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बैठक रखकर सदस्यता के आंकडे की जानकारियां लें। विष्णु के सुशासन में हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, कार्यकर्ता वन-टू-वन संवाद स्थापित कर सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने में अपनी ऊर्जा लगाएं व सदस्यता कार्य में उदासीनता न बरतें।

श्री देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य बनाने का कार्य जारी रखें। वहीं पार्षदों को भी सदस्यता पर जोर देकर वार्ड स्तर पर समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है, जिसका लाभ निश्चित रूप से आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि बस्तर में सक्रिय सदस्यता का आज शुभारंभ हो रहा है और कार्यकर्ताओं ने निर्धारित लक्ष्य का आधा 70,151 की संख्या में ऑनलाइन सदस्यता पूर्ण कर लिया है। अब दुगुनी ऊर्जा से लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होने 11 मंडलों के अध्यक्षों को ऑफलाइन बुक जमा कर आंकड़े सुनिश्चित करने को कहा। बूथ के प्रभारी  अपने सदस्यता की इंट्री कर शक्ति केन्द्र में जमा करें। उन्होने कहा कि हर मंडल में 200 सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे ने किया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, सुधीर पांडे, योगेन्द्र पांडे, श्रीधर ओझा, सुरेश गुप्ता, संजय पांडे, राजेन्द्र बाजपेयी, आयेन्द्र सिंह आर्य, सुब्रतो विश्वास, मनोहर दत्त तिवारी, अश्विनी शरडे, राजेश श्रीवास्तव, नीटू भदौरिया, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, एल. ईश्वर राव, दिनेश के.जी. सहित भाजपा पार्षद व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...