छत्तीसगढ़

CG एरमसाही के भास्कर पटेल कों बीजेपी शीर्ष नेतृत्व नें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए बिलासपुर जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद कही खास बात जानें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयरामनगर गतौरा भास्कर पटेल को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिलासपुर जिला भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके बाद उनके समर्थकों दोस्तों परिवार व कार्यकर्ताओ में भारी ख़ुशी का माहौल है दोस्तों नें मिठाई खिला कर भास्कर पटेल कों बधाई दी बताते चलें कि लगभग 1 साल पहले संपन्न हुए जनपद के चुनाव में भास्कर पटेल की धर्मपत्नी एरमसाही जनपद क्षेत्र से निर्वाचित होकर जनपद सदस्य बनी है जो इस बात को स्पष्ट करता है कि भास्कर पटेल की लोकप्रियता क्षेत्र में किसी जनप्रतिनिधि से कम नहीं है भास्कर पटेल उन जनप्रतिनिधियों में शामिल है जो अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत पसंद है वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र की समस्याओं के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं भास्कर पटेल के विषय में लोग बताते हैं कि भास्कर पटेल उन जनप्रतिनिधियों में शामिल है जो आम और खास सभी को एक नजर से देखते हैं और सभी की समस्याओं में साथ खड़े दिखाई देते हैं ऐसा ही पार्टी में भी उनकी छवि है यह बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर है और पार्टी के हर छोटी बड़ी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और पार्टी सरकार द्वारा कराए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्यक्ष रूप से जनता के बीच पंहुचाते है और सरकार की उपलब्धिया जनता के बीच बताते है।

नियुक्ति के बाद क्या बोले भास्कर..

भास्कर पटेल ने हमसे खास बातचीत में बताया कि वह बहुत हर्षित है की पार्टी नेतृत्व ने उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से निभानें की बात कही है उन्होंने आगे कहा कि हमारी बीजेपी की सरकार लगातार राज्य की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण और लाभकारी योजनाएं चला रहे जिससे जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है और राज्य का निरंतर विकास हो रहा है।

Related Articles

Back to top button