छत्तीसगढ़

CG – गांव में खुलेआम चल रहा था देह व्यापार, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ीं 4 महिलाएं, पहुंची थी मुंबई, रायपुर, अंबिकापुर और धमतरी से, जमकर हुआ बवाल…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में लाख कोशिशों और सख्ती के बावजूद देह व्यापार का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। महासमुंद जिले में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक घर में छापा मारकर चार महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं पर देहव्यापार चलाने का आरोप है। पकड़ी गई चारों महिलाएं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

घटना तुमगांव क्षेत्र के नेशनल हाइवे-53 स्थित एक मकान की है। ग्रामीणों ने देहव्यापार की आशंका जताते हुये मकान में धावा बोलकर चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा और इसकी जानकारी तुमगांव पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मकान में आये दिन महिलाएं-युवतियां और युवकों का आना जाना लगा रहता है। इसी घर की एक महिला ने कुछ समय पहले ही नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया। अब उसी मकान में चार संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महाराष्ट्र की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले ही ये महिलाएं अनीता ढीढी के मकान पर आई थी। अनिता को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि तुमगांव में पिछले कुछ समय से लगातार देह व्यापार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें नहीं रोका जा रहा है। उनके पति ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी, पर पुलिस ने उन्हें ही झूठे आरोप में जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button