छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़…. कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद।

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीरधाम पुलिस ने लगभग 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई थाना चिल्फी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को पकड़ा, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा तस्करी की जा रही थी।
बरामदगी का विवरण:
कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा
पैकिंग: 30 बोरियां, प्रत्येक में 30 किलो
अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये
कंटेनर कीमत: लगभग 50 लाख रुपये
पुलिस ने मौके से आयाज खान, निवासी भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button