ब्रेकिंग न्यूज….. पंडरिया के रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों में भिड़ंत, हरियाणा निवासी व्यक्ति की मौत,दो घायल।

कबीरधाम/पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहमान कांपा के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने हरियाणा के जिला कैथल निवासी गुरुदेव सिंह (45 वर्ष),पिता दलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (क्रमांक HR-08-N-4467) में गुरुदेव सिंह और अरसिद खान (41 वर्ष), पिता अलीसेर,निवासी ग्राम सिबन, जिला कैथल, हरियाणा सवार थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल होंडा साइन (क्रमांक 28-Q-9373) पर सुनील कुमार कोसरिया (24 वर्ष), पिता राजकुमार,निवासी ग्राम किसुनगण,थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम सवार थे। हादसे में अरसिद खान और सुनील कुमार कोसरिया घायल हुए हैं।
घटना के बाद पंडरिया पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।



