ब्रेकिंग न्यूज़…. कवर्धा में 7 करोड़ के धान शॉर्टेज मामले में डीएमओ अभिषेक मिश्रा निलंबित

कवर्धा में करीब 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज केस में विवादित बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना जानकारी देने के आरोप में की गई है। आदेश की कॉपी बुधवार को जारी हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मामला क्या है?
ग्राम चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में वर्ष 2024–25 के धान के भौतिक सत्यापन में करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी पाई गई थी, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये आंकी गई।
जांच में संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय की भूमिका संदिग्ध मिली और सीसीटीवी से छेड़छाड़ के साक्ष्य भी सामने आए, जिसके बाद उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
7 जनवरी 2026 को मीडिया द्वारा पूछे जाने पर डीएमओ अभिषेक मिश्रा ने धान की कमी का कारण “मौसम, चूहा और दीमक” बताया था, जिसके बाद भारी विवाद हुआ और राजनीतिक प्रदर्शन भी हुए।
अब प्रशासन की सख्ती:
मामले की गंभीरता और बयानबाजी को देखते हुए राज्य स्तर से कार्रवाई करते हुए डीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। जांच अभी जारी है।



