अन्य ख़बरें
ब्रेकिंग सरगुजा: प्लेन क्रैश की अफवाह से मचा हड़कंप

((नयाभारत सितेश सिरदार सरगुजा))):–जिले में सुबह से भ्रामक अफवाह फैली कि उदयपुर मुख्यालय के ग्राम शंकरपुर जापान पारा में अज्ञात विमान क्रैश हो गया है।यह सूचना मुख्य रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से तेजी से वायरल हो रही थी।लोगों ने आसमान में दिखे विमान को सर्वेयर टीम का बताकर इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।
पुलिस प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों को इस फेक न्यूज से काफी परेशानी हुई।पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सरगुजा में कहीं भी प्लेन क्रैश नहीं हुआ है।
प्रशासन ने लोगों से ऐसी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने और किसी भी सूचना की पुष्टि करने की अपील की है।