
डेस्क :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY27 के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया है. इसी के साथ टेक्सटाइल सेक्टर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का किया ऐलान किया है. लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. मिडिल क्लास से लेकर बिजनेसमैन तक इस बजट को लेकर काफी उत्सुकता है. महंगाई से राहत देने के लिए कुछ जरूरी चीजों पर टैक्स घट सकता है.
इनकम टैक्स 2026 लाइव: छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को बढ़ावा देना
इनकम टैक्स 2026 लाइव: सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये का समर्पित SME ग्रोथ फंड पेश करने का प्रस्ताव रखा है. इस फंड का मकसद छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को बढ़ावा देना और भविष्य में रोजगार सृजन करना है. फंड के तहत उद्यमों को कुछ तय मानदंडों के आधार पर प्रोत्साहन और सहायता दी जाएगी.
FY27 के लिए कैपेक्स बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 में पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) को बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है. यह बढ़ा हुआ कैपेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार सृजन को गति देने के सरकार के फोकस को दर्शाता है.
इनकम टैक्स 2026 लाइव: लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का ऐलान
इनकम टैक्स 2026 लाइव: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार-प्रधान टेक्सटाइल सेक्टर के लिए पांच प्रमुख स्तंभों वाला एक इंटीग्रेटेड प्रोग्राम प्रस्तावित किया है. इसका मकसद आत्मनिर्भरता, आधुनिकरण और रोजगार सृजन को तेज़ करना है.
नेशनल फाइबर स्कीम – रेशम, ऊन, जूट जैसी प्राकृतिक फाइबर के साथ-साथ मैन-मेड और नई औद्योगिक-युग की फाइबर में आत्मनिर्भरता पर फोकस.
टेक्सटाइल एक्सपैंशन एंड एम्प्लॉयमेंट स्कीम – पारंपरिक क्लस्टर्स का आधुनिकीकरण; मशीनरी, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और कॉमन टेस्टिंग व सर्टिफिकेशन सेंटर्स के लिए कैपिटल सपोर्ट.
नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम (NHHP) – मौजूदा योजनाओं का एकीकरण और बुनकरों-कारीगरों के लिए लक्षित सहायता.
यह पैकेज MSME-आधारित टेक्सटाइल इकोसिस्टम को मज़बूत करने, निर्यात क्षमता बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
बजट 2026 लाइव: निर्मला सीतारमण ने भारत के लिए डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर का ऐलान किया
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नवंबर 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट्स के लिए एक योजना शुरू की गई थी. अब सरकार ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों में डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने का प्रस्ताव कर रही है.
बजट 2026 लाइव : ISM 2.0 और इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर, भारत के टेक इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती
बजट 2026 लाइव :वित्त मंत्री ने कहा कि India Semiconductor Mission (ISM) 1.0 से देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं का विस्तार हुआ है. इसी आधार पर सरकार अब ISM 2.0 लॉन्च करेगी, जिसके तहत इक्विपमेंट और मटीरियल्स का उत्पादन, फुल-स्टैक इंडियन IP का विकास, और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा.
बजट 2026 लाइव : FM का ऐलान: Semiconductor Mission 2.0 होगा लॉन्च
बजट 2026 लाइव : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट के निर्माण और उन्नयन के लिए एक नई योजना लाई जाएगी. इस योजना का उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूती देना है.
बजट 2026 लाइव : FM सीतारमण ने BioPharma Strategy का प्रस्ताव रखा
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि ज्ञान, तकनीक और नवाचार के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाली BioPharma Strategy से भारत का हेल्थकेयर डिजिटल इकोसिस्टम मजबूत होगा.



