अन्य ख़बरें

धमतरी में होटल में युवती की मौत का मामला: शादी से इनकार और प्रताड़ना के आरोप में युवक गिरफ्तार…

धमतरी। धमतरी के एक होटल में युवती की आत्महत्या के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतिका पिंकी मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, कबीरधाम जिले की निवासी थी। वह 24 सितंबर को धमतरी आई थी और स्थानीय होटल सीजी-05 के कमरा नंबर 106 में रुकी थी।

आरोप है कि 25 सितंबर की शाम आरोपी उससे मिलने होटल पहुंचा। विवाह को लेकर बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी से इनकार किया और युवती के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद युवती ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button