मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CBSE 12th Class Result 2025 : CBSE 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने मारी बाजी, प्रगति अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में किया टॉप, यहां देखें Result….

On: May 13, 2025 6:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद आज यानि 13 मई को सीबीएसई बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल ने सबसे अधिक 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं टॉप-5 की सूची में कुल चार छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं, जिनमें लड़कियों का दबदबा देखने को मिला।

टॉपर सूची में काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल को 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं।

प्रदेश में इस वर्ष कुल 31,911 छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 31,711 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। प्रदेश का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.17% रहा है।

राजधानी रायपुर के अन्य मेधावी छात्रों की बात करें तो ऐश्वर्या नेभवानी ने 97.2%, शशांक श्रीवास्तव ने 96.4% और पलक अग्रवाल ने 96% अंक अर्जित किए हैं. कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी ने 92.89%, अश्वनी नगर के सिद्धार्थ शर्मा ने 92.4%, और वेदिका गर्ग ने 91.20% अंक हासिल किए हैं। भिलाई के अधिमय सोनी को 91.8% अंक प्राप्त हुए हैं।

वहीं महासमुंद जिले से जुड़वां भाई चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अपना परिणाम देखने के लिए इस सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…