छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न।

कवर्धा/पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में कवर्धा विधायक कार्यालय में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बंगाल की पारंपरिक पहचान..झालमुड़ी..का आनंद लेते हुए खुशियां साझा कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

विदित हो कि पश्चिम बंगाल चुनाव में विधायक विजय शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी,जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन, देशभक्ति नारों और आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना केवल राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद,विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की जीत है। भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है,और यही कारण है कि जनता का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ता जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने भी इसे जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताया। वहीं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि यह परिणाम युवाओं की बदलती सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में भगत पटेल, महामंत्री नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, अनिता धर्वे, नरेन्द्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, नीतीश चंद्रवंशी, गोलू यादव, ज्योति केशरवानी,सानू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button