छत्तीसगढ़

CG – परसोड्डी के डिपरापारा में गणेशोत्सव का जश्न: दो दिन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति, खेल और भक्ति का संगम आज सुवा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//गणेशोत्सव के पावन अवसर पर परसोड्डी के डिपरापारा में एक बार फिर भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। नवयुवक गणेशोत्सव समिति डिपरापारा, परसोड्डी द्वारा लगातार चौथे वर्ष भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैँ।

19 सितंबर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की बिखरेगी छटा…

गाँव के पूर्व उप सरपंच शुभाष वर्मा नें बताया की 19 सितंबर 2026, शनिवार की रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की पहचान सुवा, कर्मा, ददरिया, भोजली और राउत नाचा जैसे लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत बालिका वर्ग के स्वागत गीत से होगी…

कहीं देवें संदेश सुवा परिवार सरसहा।
लोक लहर सुवा परिवार कोलयारी।

20 सितंबर को खेल, मस्ती और इनामों की बौछार…

20 सितंबर रविवार को शाम 4 बजे से मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं रखी गई हैं और विजेताओं को 551 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

बालक वर्ग में…

5 से 10 वर्ष – आँख में टोपा बांध पानी डालना (अमित व लोमेश द्वारा पुरस्कृत)
18 वर्ष से ऊपर – बिना हाथ लगाए टसला के पानी से सेव खाना (राकेश व देवराज द्वारा)
30 वर्ष से ऊपर पुरुष – पैर में बंधे गुब्बारे फोड़ प्रतियोगिता (दिलबर व राज द्वारा)

बालिका एवं महिला वर्ग में…

5 से 10 वर्ष – पैर में रस्सी बांध जलेबी खाना (आशीष व भागवत द्वारा)
18 वर्ष से ऊपर – नींबू-चम्मच दौड़ (मासूम व लोकेश द्वारा)
24 वर्ष से ऊपर महिला – गिलास से पानी इकट्ठा करना (आकाश गोपालपुर द्वारा)

आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक खेल में केवल 8 प्रतिभागियों को ही शामिल किया जाएगा।

भक्ति में झूमेंगे श्रोता…

खेलकूद के बाद रात 8 बजे से टुंडा (गिधौरी) की प्रसिद्ध संगीता मानस परिवार द्वारा भव्य रामायण मानस गायन किया जाएगा, जिसमें भक्तिभाव की सरिता बहेगी।

Related Articles

Back to top button