केन्द्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: हुमीत कुमार लिमजा…

नगरी बेलरगांव…भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष श्री हुमीत कुमार लिमजा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) में कटौती करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इस जनहितैषी कदम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
प्रेस को जारी बयान में मंडल अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा ने कहा कि, “मोदी सरकार सदैव गरीब और मध्यम वर्ग के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी कम कर आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत प्रदान की है।”
श्री लिमजा ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में इस कटौती से न केवल आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि माल ढुलाई सस्ती होने से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी। उन्होंने इसे ‘अंत्योदय’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला कदम बताया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस निर्णय को मोदी सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि बेलरगांव मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता इस निर्णय का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करती है।