छत्तीसगढ़

CG – आरक्षक ने की आत्महत्या : छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

धमतरी। जिले के कानिडबरी गांव में एक आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरक्षक का शव आज उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दरअसल, मृतक रूप नारायण नागवंशी कानि डबरी गांव के रहने वाले थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव कानि डबरी आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button