छत्तीसगढ़

CG – कैलाश चौहान फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ तथा फेडरेशन बस्तर ने दी बधाई…

कैलाश चौहान फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ तथा फेडरेशन बस्तर ने दी बधाई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फैडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन के प्रदेश स्तरीय कार्य को विस्तार करते हुए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौहान को फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी सौंपी है।

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ने कैलाश चौहान को फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बस्तर जिला अध्यक्ष राकेश दुबे ने इसे संघ के लिए गौरवशाली कहा है।

इधर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने कैलाश चौहान को फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर कर हुए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे बस्तर संभाग में कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है। श्री चौहान बहुत पुराने, जमीनी तथा संघर्षशील कर्मचारी नेता है। इससे बस्तर का कर्मचारी संगठन और मजबूत होगा।

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के सुनील भटनागर, मुकेश तिवारी, देवेंद्र धृतलहरे, उषा परते तथा फेडरेशन के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, रज्जी वर्गीज, देवदास कश्यप ,सचिव_ नारायण सिंह मौर्य, सहसंयोजक_ देवराज खूंटे ,डॉ अखिलेश त्रिपाठी, उमेश मेश्राम ,संजय चौहान, राम प्रभाकर मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश देवांगन, मोतीलाल वर्मा, जागेश्वर सिन्हा ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा दान, नीलम मिश्रा, पूर्णिया देहरी, हेमलता नायक, पूर्णिमा कोर्राम आदि ने कैलाश चौहान को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button