CG – गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे सुना गया मन की बात, मन की बात का 123 वॉ एपिसोड कार्यक्रम संप्पन, प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस का किया जिक्र,, तेलंगाना में 3000 दिव्यांग साथियों ने किया योग…

गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे सुना गया मन की बात
मन की बात का 123 वॉ एपिसोड कार्यक्रम संप्पन
प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस का किया जिक्र,, तेलंगाना में 3000 दिव्यांग साथियों ने किया योग
जगदलपुर। गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक- 36 मे रविवार को मन की बात प्रभारी उमेश गुप्ता के निवास स्थान में अतिथि के रूप में संग्राम सिंह राणा एवं अविनाश सिंह गौतम की उपस्थिति में एवं कार्यक्रम प्रभारी बंटू पांडेय के सहयोग से 123 वॉ एपिसोड कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस की बात की और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। 22 भाषाओं में प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा तेलंगाना में 3000 दिव्यांग साथियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों ने एक साथ योग किया। इमरजेंसी के दौर में लोगों को प्रताड़ित किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। यह सफलता हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की है। भारत देश में 95 करोड लोग किसी न किसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा।
मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुशवाहाउमेश गुप्ता, रोहित सिंह,रेनू गुप्ता, प्रीति वानखेड़े,भगवती साहू, वीरेश गुप्ता, परेश गुप्ता, प्रदीप पाणिग्रही, राकेश झा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।