CG – च्वाॅइस सेंटर संचालक गिरफ्तार, पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर की आड़ में कर रहा था ये बड़ा कांड, पुलिस ने धर दबोचा……

रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पार्षद के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षर का उपयोग कर विभिन्न दस्तावेज बनाने वाले च्वाॅइस सेंटर का खुलासा किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और रायपुर में च्वाॅइस सेंटर खोलकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था। पार्षद की शिकायत पर आरोपी विपीन केशरी को गिरफ्तार किया गया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, शहीद चूडामणी नायक वार्ड के पार्षद दीपक जायसवाल ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पार्षद ने बताया था कि उनके नाम से जारी लेटरहेड में फर्जी हस्ताक्षर कर आर्यन च्वॉइस सेंटर मंगल बाजार द्वारा उपयोग किया जा रहा है। पार्षद के बिना अनुमति के ही आरोपी द्वारा फर्जी लेटरहेड के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र और नगर निगम से संबंधित अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर रहा था। पार्षद की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में धारा 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते आरोपी के दुकान में छापा मारा गया।
रेड कार्रवाई के दौरान सेंटर में मौजूद विपीन केशरी जिसने खुद को च्वॉइस सेंटर का संचालक बताया। पुलिस द्वारा दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थी के नाम के लेटरहेड व हस्ताक्षर का अनधिकृत व फर्जी तरीके से उपयोग कर जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया।
आरोपी विपीन केशरी को गिरफ्तार कर कब्जे से लैपटॉप, कलर प्रिंटर तथा एक लैमिनेशन मशीन जब्त कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
विपीन केशरी पिता राकेश चंद्र केशरी उम्र 38 साल निवासी कटरा बाजार थाना कोईरवाना जिला भदाई (उ.प्र.)। वर्तमान पता-अश्वनी नगर कृति ब्यूटी पार्लर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।



