CG- मैनपाट में घूमने निकले युवक-युवती के साथ नदी में हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलते ही मची चीख-पुकार, युवती बची लेकिन 3 KM दूर मिला युवक का शव…..

सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ मैनपाट में घूमने आए छात्र के घुनघुट्टा नदी में डूब गया। युवक-युवती दोनों बाइक से रपटा को पार कर रहे थे, इसी दौरान बाइक फिसल गई और दोनों नदी में गिर गए। युवती को किसी तरह बचा लिया गया है,SDRF की टीम ने आज युवक के शव को नदी से तीन किलोमीटर खोज लिया है.
जब यह घटना घटी तब स्थानीय युवक सम्शुद्दीन खान ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवती को किसी तरह रस्सी फेंककर बचा लिया। जब तक वह दूसरी कोशिश करता तब तक युवक पानी में बह गया। युवक-युवती केरल के रहने वाले है और रायपुर में रहकर पढाई करते है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और शाम व लगातार बारिश होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका।
मूलत: केरल के रहने वाला युवक 25 वर्षीय कृष्णनन और युवती 22 वर्षीय गोरी नंदन रायपुर में रहकर पढाई करते है। युवक-युवती शनिवार को घूमने के लिए मैनपाट आए हुए थे। इस दौरान दोनों बाइक से दलदली से टाइगर प्वाइंट की ओर जा रहे थे। वर्तमान में मैनपाट में बारिश लगातार जारी है, भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है।
घुनघुट्टा नदी भी उफान पर है और रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। लोग खतरे के बीच रपटा को पार भी कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रपटा को पार करते समय, सामने से एक कार आ गई जिसे साइड देने की कोशिश में युवक ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया। रपटा में पानी के कारण फिसलन है, यही वजह है कि युवक-युवती की बाइक रपटा के नीचे पानी के तेज धार में गिर गई। युवक-युवती के गिरने बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान शोर सुनकर घर में काम कर रहा सम्शुद्दीन खान तत्काल रस्सी लेकर दौड़ा।
युवक के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो युवक डूब चुका था जबकि युवती हाथ पैर मार रही थी। समसुद्दीन ने रस्सी फेंका। लगातार चार से पांच बार रस्सी फेंकने के बाद युवती ने रस्सी को पकड़ा जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। इधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया, युवक-युवती घूमने आए थे। युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।SDRF की टीम ने आज युवक के शव को नदी से तीन किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है.



