छत्तीसगढ़

CG पिता-पुत्र की मौत : तेज रफ्तार ने मचाया तांडव, ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, खौफनाक मंजर देख दहल गए लोग…..

राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मंजर देख दहल गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर-छुरा मार्ग पर लोहझर गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंजर ऐसा था कि लोग देख कर सहम गए। बताया जा रहा है कि हादसा पीएचई विभाग की गाड़ी से हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button