CG – बिलासपुर में हलषष्ठी पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने जारी किया आदेश पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हलषष्ठी पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार बुधवार, 2 सितंबर 2026 को हलषष्ठी पर्व के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर ने वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित तीन स्थानीय अवकाशों में हलषष्ठी पर्व को शामिल किया है।
महाष्टमी और भाई दूज पर भी रहेगी छुट्टी…
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महाष्टमी और 11 नवंबर को दीपावली भाई दूज के अवसर पर भी बिलासपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा अवकाश…
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घोषित स्थानीय अवकाश का नियम बैंक और कोषालय में लागू नहीं होगा। यानी इन संस्थानों में कामकाज उनके निर्धारित नियमों और कैलेंडर के अनुसार जारी रहेगा।
साल 2026 के स्थानीय अवकाश…
2 सितंबर – हलषष्ठी पर्व
19 अक्टूबर – महाष्टमी
11 नवंबर – दीपावली भाई दूज




