छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : बिलासपुर एयरपोर्ट में मचा हड़कंप, लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर, 60 यात्री थे सवार, मची अफरातफरी……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट का दोपहर को लैंडिंग के दौरान एक पहिया बुरी तरह से फट गया। घटना से विमान सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एलाइंस एयर की विमान ने सुबह करीब 10.55 बजे उड़ान भरी थी. 2:35 घंटे के सफर के बाद जब बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने वाली थी, तभी दुर्घटना हुई. विमान का दाएं ओर का पहिया फट गया। बताया जा रहा है कि पहिए में आग लगी गई थी। इसके बाद विमान काफी दूर तक घसीटता चला गया। किसी तरह पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया और 60 यात्रियों की बाल-बाल जान बची। सूचना से एयरपोर्ट पर भी तत्काल सतर्कता बढ़ गई। हालांकि, किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

विमान में कुल 60 यात्री सवार थे। घटना के दौरान अचानक यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात है कि विमान में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button