छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन गांव में आतिशबाजी और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//क्षेत्र की बेटी ने एक बार फिर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए प्रत्येक युवा-युवतियों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। मस्तूरी के ग्राम सरगंवा निवासी अरुण जांगड़े की बेटी प्रतिमा जांगड़े ने अपने दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली NEET UG (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट) परीक्षा पास की है।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है, जिसमें छात्र का 12वीं कक्षा में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) मुख्य विषय होना अनिवार्य होता है। देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों (AIIMS और JIPMER सहित) में एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए केवल नीट स्कोर ही मान्य होता है।

जांजगीर मेडिकल कॉलेज में मिला एडमिशन…

कड़ी मेहनत के बाद मस्तूरी की बेटी प्रतिमा का चयन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर में एमबीबीएस के लिए हुआ है।

जैसे ही परिवार को यह खुशखबरी पता चली, पूरे घर में खुशी का माहौल छा गया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मिठाइयां बांटी। वहीं बच्ची के घर आगमन पर गांव में जोरदार फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मालूम हो कि प्रतिमा के पिता का नाम अरुण जांगड़े और माता का नाम लता जांगड़े है। वह आशुतोष जांगड़े, निवासी सरगंवा की बहन हैं।

प्रतिमा की इस सफलता से पूरे मस्तूरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

Related Articles

Back to top button